शराब की 23 बोतल समेत दो भाई गिरफ्तार, केस दर्ज
मोगा| .गांव जैमलवालाके नजदीक पुलिस ने दो भाइयों को अवैध शराब की 23 बोतलों समेत गिरफ्तार करके उनके खिलाफ आबकारी एक्ट तहत केस दर्ज किया है। थाना बाघापुराना पुलिस के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गांव जैमलवाला के नजदीक पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उससे 23 बोतलें नाजायज शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों कदू सिंह हैप्पी सिंह निवासी गांव गज्जन वाला को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।