गुरदेव को यूनियन ने दी विदाई पार्टी
मोगा| नेस्ले ठेकेदार कर्मचारी दल की ओर से नेस्ले में पिछले 25 वर्षों से काम कर रहे गुरदेव सिंह को सेवामुक्ति पर शनिवार को विदायगी पार्टी दी गई। इस विदायगी पार्टी में कर्मचारी दल की ओर से गोल्ड मेडल स्टाफ की ओर से सोने की अंगूठी देकर गुरदेव सिंह को सम्मानित किया गया। कर्मचारी दल के अध्यक्ष सुखमंदर सिंह ने बताया कि गुरदेव सिंह इंजीनियर डिपार्टमेंंट में मेकेनिक पद पर तैनात थे। उन्होंने 25 वर्ष कंपनी में बेदाग सर्विस की। उनकी ओर से कंपनी को दी सेवाओं से दूसरे साथियों को भी सीख लेनी चाहिए कि मेहनत ईमानदारी से किए कार्य से हमेशा सफलता हासिल होती है। इस अवसर पर लवप्रीत सिंह, हरपाल सिंह, दर्शन सिंह, राजविंदर लवली, जगसीर सिंह, दर्शन सिंह, जगजीत सिंह, भजन सिंह, दलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, नंद लाल जैदका, बेअंत सिंह सहित समूह कर्मचारी उपस्थित थे।