पीड़ित को इंसाफ के लिए 22 को देंगे धरना
मोगा| गांवनूरपुर हकीमा के स्व. किसान अंग्रेज सिंह की जमीन की धोखे से करवाई रजिस्ट्री में आरोपी पटवारी के खिलाफ अगर पुलिस ने पर्चा दर्ज नहीं किया तो 22 को एसएसपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। शनिवार को मृतक किसान के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए किरती किसान यूनियन का वफद एसएसपी मुखविंद्र सिंह भुल्लर से मिला। यूनियन के सचिव छिंदर सिंह ने एसएसपी को कहा कि पटवारी नैब सिंह के खिलाफ डीसी को शिकायत की थी।