श्याम प्रभु के भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध
मोगा| जयश्री श्याम सेवा सदन पंजाब की ओर से शुक्रवार सांय गीता कॉलोनी में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के संकीर्तन का आयोजन किया गया। श्याम प्रेमियों ने रंग-बिरंगे फूलों से सुशोभित श्याम प्रभु के दरबार में अपनी हाजिरी लगवाई।
भजन गायक साहिल गोयल ने जलती रहे श्याम बाबा जोत तेरी जलती रहे भजनों से संकीर्तन का आगाज किया। जय गोयल ने मेरा श्याम बड़ा रंगीला मस्ती बरसेगी कीर्तन में.., रिश्व गर्ग ने लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का .. भजनों से श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया। संस्थापक देवकी नंदन अग्रवाल ने बताया कि संस्था की ओर से 14 से 20 मार्च तक खाटू धाम में फाल्गुन महोत्सव पर विशाल भंडारा लगाया जाएगा।
इस अवसर पर जतिंदर पुरी, संतोष शाही, ओमप्रकाश चावला, संजय गर्ग, अश्वनी, एमएल मोलड़ी, आदि उपस्थित थे।(शिवा)
श्याम प्रभु का संकीर्तन करते सेवा सदन के सदस्य।
बीबी परमजीत कौर जत्थे समेत गुरुबाणी का कीर्तन करते हुए।
मोगा| जोहड़साहिब नगर स्थित ट्रस्ट गुरुद्वारा जोहड़ साहिब में माघ माह उपलक्ष्य में रखवाए श्री सुखमनी साहिब के पाठ के भोग शनिवार को डाले गए। इस मौके कथा कीर्तन करने के लिए श्री अमृतसर साहिब से बीबी परमजीत कौर अपने जत्थे समेत विशेष तौर पहुंचकर गुरू की बाणी कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। इस मौके ट्रस्ट गुरुद्वारा जोहड़ साहिब के अध्यक्ष गुरदर्शन सिंह ने बताया कि माघ के पवित्र माह दौरान गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब के पाठ के भोग डाले जाते हैं। इस अवसर पर उप प्रधान मनप्रीत सिंह, निर्मल सिंह, सुरिंदर सिंह कैरों, हैपी, जोगिंदर सिंह, बलबीर सिंह , गुरमीत सिंह, हरजिंदर सिंह, पाल सिंह के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका।
मोगा| लुधियानाग्रुप ऑफ कॉलेजिस में शुक्रवार को बसंत पंचमी मनाई गई। इस दौरान रंग-बिरंगे कपड़ों में आए स्टूडेंट्स में ड्रेस पतंगबाजी की प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमें 20 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को कॉलेज मैनेजमेंट राजीव गुलाटी और विक्रम ग्रोवर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कॉलेज डायरेक्टर डाॅ. जेके चावला, मैनेजमेंट विभाग की प्रिंसिपल डा. जसकिरन कौर और इंजीनियरिंग विभाग के प्रिंसिपल डाॅ. एके सिंह ने स्टूडेंट्स को इस त्योहार के महत्व की जानकारी दी।