पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फ्री इलाज के लिए आशियाना ट्रस्ट खोलेगा मेडिकल डिस्पेंसरी

फ्री इलाज के लिए आशियाना ट्रस्ट खोलेगा मेडिकल डिस्पेंसरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
280 लोगों ने किया रक्तदान

भाविप के कैंप में कृत्रिम अंग लगाने को 300 लोगों के लिए नाप

भास्कर संवाददाता| किशनपुरा कलां

गुरुद्वारासाहिब में बाबा विशाखा सिंह की याद में खूनदान वेलफेयर कमेटी की ओर से ग्राम पंचायत, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गांव निवासियों के सहयोग से 15वां खूनदान कैंप लगाया गया।

इसका उद्घाटन गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष अजमेर सिंह ने किया। कैंप दौरान 280 व्यक्तियों ने खूनदान किया। इसमें 160 यूनिट डीएमसी लुधियाना, 60 यूनिट श्री गुरु गोबिंद सिंह कैंसर अस्पताल फरीदकोट और 60 यूनिट सिविल अस्पताल मोगा को दिया गया। मुख्य प्रबंधक जगतार सिंह, सरपंच स्वर्णजीत सिंह, हरजिंदर सिंह औलख, इंद्रजीत सिंह शाह और डाॅ. मोहन सिंह ने डॉक्टरों आैर रक्तदाताओं को सम्मानित किया।

इस समय सरपंच जसमत सिंह, कुलदीप सिंह, गुरदेव सिंह, जरनैल सिंह, प्रिंसीपल जसवीर कौर, डाॅ. वरिंदरपाल सिंह, बलविंदर सिंह, गुरचरन सिंह, ईश्वर सिंह, मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

160 यूनिट डीएमसी, 60 कैंसर अस्पताल 60 सिविल अस्पताल मोगा को दिया

गांव मटवानी में लगाया स्वास्थ्य कैंप

मोगा |करतार सिंहट्रस्ट की ओर से गांव मटवानी के गुरुद्वारा सिंह सभा में मुफ्त होम्योपैथिक कैंप लगाया। कैंप में डा. जगदीप सिंह बराड़ ने मरीजों की जांच करते हुए कहा कि होम्योपैथिक दवा से प्रत्येक बीमारी का इलाज संभव है। मौके पर प्रीतम सिंह, हरमंदर सिंह, डा. जतिंदर सिंह, शिंदरपाल सिंह, सरपंच जरनैल सिंह, बलविंदर सिंह, प्रताप सिंह,प्रीतम सिंह, बंता सिंह, गुरचरन सिंह, हरभजन सिंह, सुखमंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

भाविप के लगाए कैंप में अंगहीन की टांग का नाप लेते डाॅक्टर।

अगवाड़ कुम्मी का धर्मशाला में बैठक करते ट्रस्ट के सदस्य।

खबरें और भी हैं...