बीमार बेटे की जिंदगी बचाने को मां ने लगाई मदद की गुहार
मोगा| किराएके मकान में रह दो बेटों, एक पुत्रवधू, दो पोतियों की पालन पोषण से लेकर एक बेटे की किडनियां खराब होने के चलते उसकी बीमारी का सारा खर्चा मां के सिर पर गया है। मां ने अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाई है। जिससे उसके बेटे की जिंदगी बच सके।
गली नं. 7 बेदी नगर मोगा निवासी महिला कश्मीरो रानी प|ी राज कुमार ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। एक बेटा राजिंदर कुमार दोनों टांगों से अपाहिज है। जबकि दूसरे सिकंदर कुमार बेटे की लगभग आठ महीने पहले दोनों किडनियां खराब होने के चलते नौकरी छूट गई। जबकि वह शादीशुदा होने के साथ साथ दो बेटियों का पिता भी है। ऐसे में घर की सारी जिम्मेदारी उसके सिर पर गई है। वहीं जिस मकान में रह रहे हैं, वह किराए का है। बेटे के बीमार होने से पहले सारा परिवार उसी पर निर्भर था। लेकिन एक बेटा पहले ही बिस्तर पर है जबकि दूसरा दोनों किडनियां खराब होने के चलते बिस्तर पर पड़ा है। ऐसे में वह अपने अपाहिज बेटे की किडनी अपने दूसरे बेटे को दिलवाकर उसकी जिंदगी बचाना चाहती है। ताकि वह अपनी प|ी दो बेटियों के साथ रह सके। लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टरों ने तीन लाख रुपये का खर्च बताया है। जोकि उसके पास नहीं है। ऐसे में शहर की धार्मिक समाजसेवी संस्थाएं अगर उसकी आर्थिक तौर पर सहायता कर दे तो उसके बेटे की जिंदगी बच सकती है।