मोदी सरकार ने करवाया देश का विकास: गिल
मोगा| भाजपाएजुकेशन सेल की ओर से शनिवार को भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह गिल के सम्मान के लिए समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह गिल ने कहा कि युवा देश की रीढ़ की हड्डी है।
इस दौरा एजुकेशन सेल के प्रदेश को-कन्वीनर केवल बराड़, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, भाजपा स्टेट मेंबर राकेश भल्ला, पार्षद विनय शर्मा, विनीत चोपड़ा, भाजपा युवा मोर्चा के शहरी प्रधान राहुल गर्ग, एजुकेशन सेल के जिलाध्यक्ष परमिंदर सैंभी, महासचिव रमन गांधी ने त्रिलोचन गिल का सम्मान किया। इस अवसर पर डाॅ. बाली, राहुल गांधी, विकास गाबा, विकास मित्तल, गणेश शर्मा, सुनिल कुमार, सुरिंदर शर्मा, हैप्पी बत्तरा, संदीप कक्कड़, एडवोकेट सुमित मित्तल, जसविंदर सिंह सहित भाजपा एजुकेशन सेल के वर्कर उपस्थित थे।