भाजपा पार्षद ने मेयर का पुतला फूंका
भाजपाकोर कमेटी के शनिवार को दिए रोष मार्च और धरना नहीं देने के निर्देशों को दरकिनार कर दिया। रविवार सुबह करीब 11.00 बजे वार्ड नंबर-3 के भाजपा पार्षद गुरप्रीत सिंह सचदेवा अपने साथियों के साथ पुरानी अनाज मंडी में स्थित भारत माता मंदिर में एकत्रित हुए।
उसके बाद वह शहर में 31 आरओ लगाने, गांव दुन्नेके में नंदीशाला बनाने, मेयर के दफ्तर को रद्द करने और गाड़ियों के खर्चे को लेकर प्रदर्शन करते हुए गीता भवन चौक तक गए। यहां मेयर का पुतला भी फूंका।
पहलेवार्ड का बजट था 15.9 लाख
पार्षदगुरप्रीत सिंह ने कहा कि शहर में पीनेवाले पानी में लेड की मात्रा बहुत ज्यादा है। इसलिए शहर में 31 आरओ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लावारिस पशुओं से आए दिन हादसे होते रहते हैं इसलिए गांव दुन्नेके में नंदीशाला का निर्माण किया जाए। इसके लिए मेयर के 7.5 करोड़ रुपए में बनने वाले दफ्तर की इमारत लग्जरी गाडिय़ों को बंद कर इसी खर्चे से यह सभी मांगें पूरी जाए। उन्होंने कहा कि उसके वार्ड का पहले बजट 15.9 लाख रुपए का पास किया था जो बाद में 5.9 कर दिया गया। उसे 15.9 लाख का ही किया जाए। इस पर मेयर अक्षित जैन का कहना है कि क्लेरिकल गलती से 5.9 का 15.9 लाख हो गया था।
गीता भवन चौक पर अपने साथियों समेत रोष प्रदर्शन करते हुए भाजपा के पार्षद गुरुप्रीत सिंह सचदेवा।
सोशल मीडिया पर किया था प्रचार
पार्षदगुरप्रीत सिंह सचदेवा ने दो सप्ताह से सोशल मीडिया और शहर में पंफलेट बांटकर मेयर के घर तक रोष मार्च करने की घोषणा की थी। रविवार को काफिला गीता भवन चौक पर ही थम गया, जो मेयर के घर से करीब 200 मीटर दूर है। यहां उन्होंने सड़क पर करीब आधा घंटे धरना भी दिया और बाद में मेयर का पुतला भी फूंका।
झूठ बोल रहे हैं सचदेवा
^मेयरदफ्तर से हमारा मकसद था कि एक ही विंडो पर लोगों के काम शुरू हो जाएं, जिससे लोगों को काम कराने में आसानी हो। पिछली हाऊस की बैठक में दफ्तर का प्रस्ताव रद्द हो चुका है। उस बैठक में पार्षद गुरप्रीत सचदेवा मौजूद थे। अक्षितजैन, मेयर, मोगा।
पार्षद पर लेंगे एक्शन
^कोरकमेटी में पार्षद गुरप्रीत सिंह को बताया गया था कि उसकी हरकत से सरकार की छवि खराब होगी। इसलिए वह धरना दे। इसके बावजूद उन्होंने धरना दिया। इसकी रिपोर्ट हाईकमान को भेजेंगे। उनके आदेशानुसार एक्शन लिया जाएगा। त्रिलोचनसिंह गिल, भाजपा जिलाध्यक्ष।