नकाबपोश बाइक सवार गल्ले से नकदी ले फरार
शहरके चेंबर रोड स्थित डिस्पोजेबल सामान की दुकान से शनिवार की देर शाम मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश युवक सामान खरीदने के बहाने दुकान में घुसा। इसके बाद उसने बुजुर्ग दुकानदार को धक्का देकर गल्ले से हजारों की नकदी दीन ली और दुकान के बाहर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी अनुसार चेंबर रोड पर भगवती डिस्पोजेबल की दुकान के मालिक प्रेम कुमार अकेला शनिवार की देर शाम को बैठा था। जबकि उसका बेटा बाजार में दिए डिस्पोजेबल सामान की उगराही करने के लिए गया था। इतने में बजाज मोटरसाइकिल पर नकाबपोश युवक वहां पहुंचा। उसने दुकान मालिक प्रेम कुमार को शादी समारोह के लिए डिस्पोजेबल सामान दिखाने को कहा। जैसे ही वह गल्ले से उठकर सामान दिखाने के लिए आगे बढ़ा। इतने में नकाबपोश युवक ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और गल्ले में रखी 15 से 20 हजार रुपए की नकदी लेकर भागने लगा। मोटरसाइकिल स्टार्ट करने लगा, लेकिन यह स्टार्ट नहीं हुआ। हड़बड़ाहट में नकाबपोश मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। इतने में चैंबर रोड पर मौजूद कई लोग उसके पीछे भागे, लेकिन वह हाथ नहीं सका। थाना सिटी साउथ प्रभारी दर्शन सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। वह जांच उपरांत बनती कार्रवाई करेंगे।
डिस्पोजेबल सामान की दुकान के बाहर नकाबपोश की खड़ी बाइक।