कन्हैया पर दर्ज मामला रद्द करे सरकार: पीएसयू
मोगा | गांवकपूरे में बैठक को संबोधित करते पीएसयू के प्रदेश सचिव कर्मजीत कोटकपूरा, तीर्थ चडीक ने कहा कि 11 फरवरी को दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के किए प्रदर्शन में गृह मंत्री के कहने पर विद्यार्थी कन्हैया पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर जेल में भेजा गया है, जो सरासर गलत है। इसे रद्द कर उसे रिहा किया जाए।