पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों के झगड़े में भिड़े दो परिवार

बच्चों के झगड़े में भिड़े दो परिवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईअनाज मंडी में दो पड़ोसियों के बच्चों में हुई आपसी मामूली झड़प के चलते दो परिवार आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट कर घायल करने के आरोप लगाए हैं। घायलों को परिजनों की ओर से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। उपचाराधीन महिला प्रोमिला देवी प|ी अशोक ठाकुर ने बताया कि उसके बेटे अमित की पड़ोसियों के बच्चों से मामूली लड़ाई हो गई थीं। शुक्रवार की रात को वह और उसका पति मंडी में काम करने गए हुए थे। उसने आरोप लगाया कि इसी बीच पड़ोसी मोहम्मद मुस्तफा ने उनके घर जाकर उसकी बेटी काजल और उसके बेटे अमित को सोते समय उठाने का प्रयास किया। नींद टूटने पर उसके बेटे ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें सूचना दी गई। जब उन्होंने आकर पड़ोसी से बात करनी चाही तो उस पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद मुस्तफा का कहना है कि उसके भतीजे आपस में खेलते समय झगड़ पड़े थे। इस दौरान पड़ोसी प्रोमिला देवी के बच्चे वहां नहीं थे। उन्हें गलतफहमी हो गई। इस कारण उसने झगड़ा शुरू किया था। उसने आरोप लगाया कि प्रोमिला देवी के दो बेटों ने उनके घर में आकर उसकी प|ी से झगड़ा किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संदीप)

मोगा| गांवमहेशरी निवासी व्यक्ति ने गांव के ही दो लोगों पर उससे मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। उसने उक्त लोगों पर उसके 8 वर्षीय बेटे को भी उठाकर ले जाने के प्रयास का आरोप भी लगाया है। उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। उपचाराधीन गुरजंट सिंह ने बताया कि वह नानकसर गुरुद्वारा के बाहर फूलों की दुकान करता है। शुक्रवार को वह अपने एक दोस्त काका के साथ मोटरसाइकिल पर मोगा से अपने बेटे के लिए साइकिल लेकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उसका बेटा लवजोत भी उसके साथ था। इसी दौरान गांव में पार्टीबाजी की रंजिश कारण गांव के ही दो लोगों ने उसे रोककर उसके बेटे को छीनकर ले जाने का प्रयास किया। उसके साथी काका सिंह ने बच्चे को घटनास्थल से उठाकर वहां से भागकर बच्चे को बचाया गया। बाद में उन लोगों ने उस पर हमला करके घायल कर दिया। (संदीप)

मोगा| गांवफतेहगढ़ कोरोटाना में गाली-गलौच करने को लेकर हुई रंजिश के चलते झगड़े में एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन प्रीतम कौर