पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉॅक्सिंग में विजेताओं का सम्मान

बॉॅक्सिंग में विजेताओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| पटियालामें हुए स्टेट स्तरीय ग्रामीण खेलों में जिले के गांव बहोना की हरमनदीप पापुलर बॉॅक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने अंडर-16 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। शनिवार को मोगा पहुंचने पर खिलाडिय़ों और कोच हाकम सिंह का गांव बहोना की पंचायत आम आदमी पार्टी की ओर से स्वागत किया गया। कोच हाकम सिंह ने बताया कि खेलों में पंजाब की 22 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था। अंडर-16 में बाक्सिंग के जौहर दिखाते हुए बहोना की टीम में से तीन खिलाडिय़ों परमिंदर सिंह, इकबाल खान नवदीप सिंह ने गोल्ड मैडल, दो खिलाडिय़ों लवप्रीत सिंह जीवन सिंह ने ब्रांज मैडल और खिलाड़ी गुरविंदर सिंह ने सिल्वर मैडल हासिल करके गांव जिले के नाम को रोशन किया है। इस अवसर पर खेल प्रमोटर परमजीत सिंह, मंजीत सिंह, लखवीर सिंह, गुरसेवक सिंह मैहरो, इन्दरजीत सिंह, अजायब सिंह, सरपंच हरभजन सिंह बहोना, परमिंदर सिंह, एडवोकेट नरेन्द्र चाहल, अजय शर्मा, जगजीत सिंह, जगदीप सिंह जैमलवालिया हाजिर थे। (शिवा)