पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाड़ियों से मिली तेजधार हथियारों से कटी लाश

झाड़ियों से मिली तेजधार हथियारों से कटी लाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | गांवलोहारा के पास रजवाहे की झाड़ियों में बेरहमी से कटी लाश मिली है। अभी लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की हत्या शनिवार की सुबह करीब 2 से लेकर 4 बजे के बीच में हुई लगती है। मृतक के गले पर तेजधार हथियारों से दिए गए घाव हैं। थाना मैहना के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि दोपहर एक बजे उन्हें किसान लखवीर सिंह निवासी गांव लंडेके ने सूचना दी थी कि उसके खेत के पास झाड़ियों में कपड़े में लिपटी लाश मिली है। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश वहां पड़ी थी। इस मौके पर पहुंचे डीएसपी रछपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। लाश को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, ताकि इसकी शिनाख्त हो सके। इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर के अनुसार अनुमान है कि उक्त व्यक्ति को आज सुबह ही मारकर यहां फेंका गया था। जिसकी शिनाख्त के लिए आस पास के गांवों के लोगों से बातचीत की जा रही है। उनका कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। (गुलाटी)