पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में सुरक्षित नहीं मरीज और तिमारदार

अस्पताल में सुरक्षित नहीं मरीज और तिमारदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारसुबह शराब में धूत व्यक्ति ने खूब हल्ला किया। अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में शराबी ने महिलाओं से बदसलूकी की और शोर मचाता रहा। पता चलने पर पेस्को कर्मचारी उसे पकड़कर इमरजेंसी में ले आए। यहां पर उसने इन कर्मचारियों के साथ भी झगड़ा करना शुरू कर दिया और खूब गाली गलौच की। बाद में सिविल अस्पताल के फार्मासिस्ट ने पुलिस को सूचित किया तो दो पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उस युवक को काबू कर थाने ले गए। उक्त व्यक्ति यह कहते हुए जच्चा बच्चा विभाग में गया था कि यहां पर उसका कोई रिश्तेदार है, जिसे मिलने के लिए वह यहां आया था। उसने पुलिस कर्मचारियों को यह कहकर धमकाया कि मैं एसएसपी जतिंदर सिंह खैहरा का नजदीकी हूं और तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा।

अभी उतरी नहीं है शराब, करेंगे पूछताछ

^व्यक्तिने अस्पताल में काफी उत्पात मचाया है और एसएसपी साहिब का नाम लेकर धमकियां दी हैं। उसे हमने अपनी हिरासत में रखा हुआ है। अभी शराब उतरी नहीं है और वह बिना बात के बड़बड़ा रहा है। होश में आते ही उससे पूछताछ की जाएगी। इंस्पेक्टरजसविंदर सिंह, थानाप्रभारी

मुस्तैदी के लिए लिखेंगे पुलिस अधिकारियों को

^आजहुई घटना मेरे ध्यान में नहीं है। मरीजों की सुरक्षा के लिए भी विशेष कदम उठाए जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो जिला पुलिस प्रमुख को यहां पर पक्की गार्द लगाने के लिए लिखा जाएगा। इस घटना संबंधी भी एसएचओ थाना सिटी साउथ पुलिस से बात करेंगे। डाॅ.रविंदर सिंह गिल, एसएमओ

पुलिस शराबी को कैंटीन बाहर लाई वह ऊंची आवाज में उन्हें धमकाने लगा।

दबंगई