पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंग बरसे दरबार.. पर झूमे श्रद्धालु

रंग बरसे दरबार.. पर झूमे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| बस्तीगोबिंदगढ़ के समूह मोहल्ला निवासियों की ओर से मां भगवती का विशाल जागरण शुक्रवार रात को श्रद्धाभाव से करवाया गया। इस दौरान सीनियर कांग्रेसी नेता डाॅ. हरजोत कमल सिंह, समाज सेवी संजीव लड्डू आरे वाले, सोनू छाबड़ा और तरसेम ग्रोवर मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान मुख्य मेहमानों ने संयुक्त रूप से मां की पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित की। जागरण के दौरान पंजाबी विरसा गायक लक्खा एंड पार्टी की ओर से मां की भेंटों का गुणगान किया गया। जागरण दौरान पूरी चने हलवे का लंगर भी वितरित किया गया। मंच संचालक मिंटू मंडेला द्वारा बखूबी निभाया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अशोक धमीजा, मनोहर लाल पोपली, परविंदर पाल, जसकरण, विवेक, जसकरण सिंह के अलावा क्लब मोहल्ला वासी हाजिर थे। (शिवा)