पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजय दशमी पर घूमेंगे रावण के सिर

विजय दशमी पर घूमेंगे रावण के सिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवीनकलां मंदिर की ओर से 3 अक्टूबर को डीएम कॉलेज ग्राउंड के खेल मैदान में मनाए जा रहे विजय दशमी पर्व की तैयारियां शुरू कर दी गई है।इसके लिए 50 फुट उंचे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भी तैयार किए जा रहे है। इन पुतलों को तैयार करने के लिए बाहरी कारीगरों को बुलाया गया है। नवीन कलां मंदिर के चेयरमैन रमेश कुकु ने बताया कि दशहरे पर 50 फुट उंचे रावण के पुतले के साथ लगे 10 सिर श्रद्धालुओं को घूमते नजर आएंगे। बुतों में रंगीन आतिशबाजी पटाखे आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस पर्व पर मुख्यातिथि आईजीपी लोकपाल पंजाब डॉ. शरद सत्य चौहान होंगे। 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे सब्जी मंडी से शोभायात्रा शुरू की जाएगी। इसमें भगवान राम और रावण समेत अन्य पात्र शोभायात्रा में होंगे। इनकी अगुवाई हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के चेयरमैन बरजिंदर सिंह बराड़, कांग्रेसी नेता डा. हरजोत कमल, अकाली नेता रनविंदर सिंह पप्पू सहित खत्री सभा शहर की धार्मिक संस्थाएं भाग लेगी।(शिवा)