पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएसएफ के स्टूडेंट्स ने फोर्टिस का किया दौरा

आईएसएफ के स्टूडेंट्स ने फोर्टिस का किया दौरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा |आईएसएफ काॅलेज आॅफ फार्मेसी के फार्म-डी के तीसरे वर्ष के स्टूडेंट्स ने वीरवार को लुधियाना स्थित फोर्टिस अस्पताल का शैक्षणिक दौरा किया। टूर की अगुवाई असिस्टेंट प्रो. सोरव कोसे रिम्पी ने की। टूर के बाद कालेज पहुंचने पर चेयरमैन प्रवीण गर्ग, प्रिंसिपल डाॅ. आशीष बालदी स्टाफ ने स्टूडेंट्स का स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि स्टूडैंट्स को आधुनिक अस्पतालों की कार्य प्रणाली एवं दवाइयों के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। फोर्टिस अस्पताल के क्लीनिकल फार्माकालोजिस्ट डा. अरुप मिश्रा ने छात्रों को कैंसर की बीमारी के टीकाकरण प्रतिबंधित दवाईयों के बारे जानकारी दी। फोर्टिस अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट ब्रजेश कुमार ने लुक एलाइक साउंड एलाइक (एसएएसए) ड्रग जाली दवाइयों के प्रति भी जागरूक किया।

फोर्टिस में छात्रों स्वागत करते डा. अरुप मिश्रा अन्य।