होनहार स्टूडेंट्स को किया सम्मानित
बाबाईशर सिंह संस्थान गगड़ा मोगा की अोर से तकनीकी शिक्षा के प्रति नौजवान वर्ग को जागरूक करने और तकनीकी शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए एक विशेष मुहिम शुरु की है।
इसके तहत बीआईएस संस्थान जहां बच्चों को तकनीकी शिक्षा के प्रति सही रास्ता दिखाएगा वहीं उनके अभिभावकों को भी बच्चों के भविष्य उज्जवल से अवगत करवाएगा। यह बात संस्थान के चेयरमैन डाॅ. जसमेल सिंह धालीवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंनें कहा कि बाबा ईशर सिंह संस्थान अपने क्षेत्र के 50 किलोमीटर के घेरे में स्थित सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अपने खर्चे पर तकनीकी शिक्षा जागरुकता परीक्षा का आयोजन करवा रहा है। इस मुहिम के तहत 150 स्कूलों के करीब 10 हजार बच्चों की संस्थान ने परीक्षा ली, जिसके वीरवार को परिणाम घोषित किए गए। इनमें ओवरऑल क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों कुलदीप कौर नाहल खोटे, दर्शन सिंह गांव पट्टी और हरप्रीत कौर ने हासिल किया।
इस दौरान चेयरमैन डा. धालीवाल ने बताया कि संस्थान इन छात्राें को सौ फीसदी फीस माफ करके तकनीकी शिक्षा प्रदान करेगा। इसके अलावा परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक लेने वालों को 25 फीसदी और 50 फीसदी से अधिक अंक लेने वालों की 15 फीसदी फीस माफ की जाएगी।
इस दौरान अव्वल विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीआरओ अशोक कुमार झट्टा, डायरेक्टर डाॅ. आरपी गुप्ता, बलजीत संधू समूह स्टाफ हाजिर था।
विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करते हुए चेयरमैन डा. जसमेल सिंह धालीवाल अन्य।