पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अहंकार छोड़ स्वाभिमान से जीएं: पं. गौड़

अहंकार छोड़ स्वाभिमान से जीएं: पं. गौड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| महाशिवरात्रिके उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म हरि मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया। वहीं पं. पवन गौड़ की अध्यक्षता में यजमानों ने गणपति पूजन, नवग्रह पूजन, कलश पूजन करके भागवत पूजन किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते पं. पवन गौड़ ने कहा कि यदि मनुष्य अहंकार छोड़ स्वाभिमान से जीए तो उसकी उन्नति निश्चित है। पंडित ने कहा कि भगवान श्रीराम ने कभी अहंकार नहीं किया और ही दिखाया। इस संसार के प्राणी भगवान श्रीराम के भांति अहंकार को छोड़कर स्वाभिमान से जीए तो यह जीवन सफल हो जाएगा। इस अवसर पर पंडित पवन कौशिक, संजय गुप्ता सहित श्रद्धालु उपस्थित थे। (शिवा)