- Hindi News
- वालीबॉल मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
वालीबॉल मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
डीएमकॉलेज ऑफ एजुकेशन में इंटर हाऊस वॉलीबाल मुकाबला करवाया गया। इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ. सुषमा शर्मा ने विद्यार्थियों के खेलों के प्रति कम हो रहे रुझान पर चिंता प्रकट करते हुए उन्हें खेलों में भाग लेने के प्रोत्साहित किया।
यह मुकाबला डीपी सुखजीत सिंह की अगुवाई में करवाया गया। इस दौरान लड़कों के मुकाबले में रविंद्रनाथ नाथ टैगोर हाऊस सुभाष चंद्र बोस हाऊस पहले, शहीद भगत सिंह हाऊस सरोजनी नायडू हाऊस दूसरे मदर टैरेसा हाऊस विवेकानंद हाऊस तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के मुकाबले में पहला स्थान कल्पना चावला हाऊस सरोजनी हाऊस, दूसरे स्थान पर सरोजनी नायडू हाऊस जीजा बाई हाऊस तीसरे स्थान पर रानी लक्ष्मी बाई हाऊस शहीद भगत सिंह हाऊस रहा। कॉलेज प्रिंसिपल सुषमा शर्मा प्रो. जगतार सिंह ने अव्वल टीमों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इंटर हाऊस वालीबाल में अव्वल विद्यार्थी स्कूल सदस्यों के साथ।