पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल पुराने मामले का वांछित काबू

एक साल पुराने मामले का वांछित काबू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापुलिस की ओर से गठित पीओ स्टाफ ने कोटकपूरा के थाना सिटी में करीब एक साल पहले दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले के वांछित आरोपी को काबू कर इसे थाना सिटी के सुपुर्द किया है। पीओ विंग के प्रभारी एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि करीब एक साल पहले मोगा के गांव कालिए वाला के दिलदार सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि मतेन चौक में खड़ा उसका मोटरसाइकिल किसी ने चोरी कर लिया है।

जांच के दौरान पुलिस पाया कि उक्त मोटरसाइकिल गांव पक्का के रहने वाले सुखविंदर सिंह जसकरण सिंह ने चुराया है। कार्रवाई दौरान पुलिस ने इनमें से एक आरोपी सुखविंदर सिंह को काबू कर उससे चोरी किया गया मोटरसाइकिल बरामद कर लिया जबकि दूसरा आरोपी जसकरण सिंह फरार था। एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि वीरवार को मोटरसाइकिल चोरी के करीब एक साल पुराने इस मामले के दूसरे आरोपी जसकरण सिंह को पीओ स्टाफ के हवलदार दर्शन सिंह ने फरीदकोट की नहरों के पुल के पास से काबू किया है। पीओ स्टाफ ने इस बारे में कार्रवाई के बाद आरोपी को थाना सिटी पुलिस के हवाले कर दिया। इस बारे में जसकरण सिंह पर कार्रवाई की जा रही है। (परविंदर)

थाना सिटी में करीब एक साल पहले दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले के वांछित आरोपी को काबू कर इसे थाना सिटी के सुपुर्द किया है।