पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंस्पेक्टर की बदली होने तक करेंगे प्रदर्शन: हांडा

इंस्पेक्टर की बदली होने तक करेंगे प्रदर्शन: हांडा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम सफाई सेवक यूनियन के पदाधिकारियों से सफाई शाखा के इंस्पेक्टर की ओर से बदसलूकी किए जाने के विरोध में वीरवार को दूसरे दिन भी म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन में शामिल समूह जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर रोष धरना देकर नारेबाजी की। इस दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष विपिन हांडा, रवि सारवान, सतपाल चांवरिया, सेवक राम फौजी, सतपाल अंजान, राजकुमार डुलगच, राजेन्द्र नंदज, इंद्रजीत सिंह गिल, मस्सा सिंह ने कहा कि जब तक प्रशासन इस इंस्पेक्टर को नहीं बदलता तब तक समूह फेडरेश्न के कार्यकर्ताओं की ओर से धरने और गेट रैलियाें का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सफाई सेवक फील्ड स्टाफ है तथा उनके कामकाज के लिए जत्थेबंदी के पदाधिकारियों को ही दफ्तर में उनके कार्य करवाने होते हैं। जब जत्थेबंदी के पदाधिकारी इस इंस्पेक्टर के पास कार्य के लिए जाते हैं तो वह ठीक ढंग से बात नहीं करता और सफाई कर्मचारी को भेजने के लिए कहता है। जब सफाई कर्मचारी सीधा इंस्पेक्टर के पास काम के लिए जाते हैं तो वह उस कर्मचारी की अनपढ़ता का मजाक उड़ाता है, जिसका समूह सफाई कर्मचारियों में रोष हैं। उन्होंने कहा कि फेडरेशन अब अपने संघर्ष को ओर तेज करेगी। यदि अफसरशाही ने अपना रवैया नहीं बदला तो नगर निगम चुनावों का भी म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन में शामिल समूह जत्थेबंदियों के कर्मचारी बायकाॅट करने को मजबूर होंगे

निगम कमिनर के दफ्तर पर नारेबाजी करते म्यूनिसिपल इंप्लाइज।