- Hindi News
- तीसरे फाल्गुन महोत्सव के निमंत्रण कार्ड जारी
तीसरे फाल्गुन महोत्सव के निमंत्रण कार्ड जारी
मोगा| श्रीश्याम सेवा सोसायटी मोगा की ओर से तीसरे फाल्गुन महोत्सव का आयोजन 24 फरवरी से 2 मार्च तक धर्मशाला लाला शिवदत्त केदार नाथ चेंबर रोड में मनाया जा रहा है। इसके निमंत्रण कार्ड वीरवार को भारत माता मंदिर में पं. महेंद्र नारायण झा की अगुवाई में समस्त सोसायटी के सदस्यों ने जारी किए। सोसायटी के प्रधान यशपाल नौहरिया, संस्थापक कमल शर्मा, कैशियर नरेंद्र गुप्ता, सचिव गंगेश्वर सिंगल मट्टू ने बताया कि 7 दिन तक चलने वाले समागम में रोजाना सांय 7 से 10 बजे तक श्याम प्रभु खाटू वाले का संर्कीतन होगा। इसमें श्याम बाबा का भव्य दरबार, अालौकिक श्रृंगार, मधुर संकीर्तन, फूलों की होली, छप्पन भोग आकर्षण का केंद्र होगा। 24 फरवरी को संर्कीतन से पहले झंडा पूजन किया जाएगा। (शिवा)
भारत माता मंदिर में फाल्गुन महोत्सव के निमंत्रण कार्ड जारी करते श्री श्याम सेवा सोसायटी के सदस्य।