मंडियों में परेशान नहीं होंगे किसान
मंडियोंमें फसल बेचने आए किसानों को किसी भी तरह की मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि जिले की मंडियों में खरीद केंद्रों को ज्यादा संख्या में स्थापित कर किसानों को सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। यह विचार नवनियुक्त मार्केट कमेटी के चेयरमैन तरसेम सिंह रत्तियां ने वीरवार सुबह मार्केट कमेटी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभालने के बाद कहे।
उन्होंने मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, मोगा हलके के विधायक जोगिंदर पाल जैन का उन्होंने मार्केट कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों के लिए जो कच्चे खरीद केंद्र बनाए गए हैं फड़ों को पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों की जल्दी से जल्दी खरीद को यकीनी बनाया जाएगा, ताकि किसान अपनी फसल को जल्द बेचकर अपने काम धंधों में लग सकें। उन्होंने सब्ची मंडी तथा दाना मंडी के आढ़तियों को अपील करते हुए कहा कि वह मार्केट कमेटी का रेवेन्यू बढ़ाने में मार्केट कमेटी को अपना पूर्ण सहयोग दें तथा उन्हें किसी किस्म की कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर निहाल सिंह ने उप चेयरमैन का पद संभाला। पदभार संभालने से पहले मार्केट कमेटी के सचिव मंजीत सिंह, सुपरवाइजर दर्शन सिंह गिल, गुरमेल सिंह, परमजीत सिंह बराड़, गुरमख सिंह अकाउंटेंट, जगरूप सिंह, सुखमंदर सिंह, बलजीत सिंह, दविंदर कुमार, रवीदीप सिंह संघा, अंग्रेज सिंह, रुपेंद्र सिंह गिल, अंग्रेज सिंह महेशरी, वीरपाल कौर, नरेश गोयल, चरणप्रीत सिंह, बलदेव सिंह खोसा, हरबंस सिंह अलावा अनाज मंड़ी सब्जी मंडी के आढ़तिए किसान उपस्थित थे। (गुलाटी)
चेयरमैन का पदभार संभालने पर बुके देकर सम्मानित करते हुए मंजीत सिंह।