चारा काटने की मशीन से हाथ कटा
मोगा| गांवतारेवाला में हरा चारा काटते समय एक नौजवान का हाथ टोका मशीन में आकर कट गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उपचाराधीन गुरप्रदीप सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव तारेवाला ने बताया कि वह सुबह अपने घर में हरा चारा मशीन में काट रहा था कि उसका हाथ अचानक मशीन में गया और कट गया।