पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खो खो मैच में कस्तूरबा हाऊस ने पहला स्थान प्राप्त किया

खो-खो मैच में कस्तूरबा हाऊस ने पहला स्थान प्राप्त किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | शुकदेवाकृष्णा कॉलेज ऑफ एजुकेशन घल्लकलां में इंटर हाऊस खोखो मैच का आयोजन किया गया। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अशोक गर्ग, प्राचार्य डाॅ. सुधा शर्मा और डाॅ. केडी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। मैच में कस्तूरबा गांधी हाऊस, कल्पना चावला हाऊस, सरोजनी नायडू, लक्ष्मी बाई इंद्रा गांधी हाऊस ने भाग लिया, जिसमें कस्तूरबा हाऊस ने पहला, कल्पना हाऊस ने दूसरा इंद्रा गांधी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन डॉ. अशोक गर्ग ने मैच में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स की प्रशंसा की। इस दौरान प्राचार्य डाॅ. सुधा शर्मा ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। कॉलेज चेयरमैन अशोक गर्ग, प्राचार्य डाॅ. सुधा शर्मा केडी शर्मा ने अव्वल स्टूडेंट्स को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके बीएड ईटीटी स्टाफ के सदस्य विद्यार्थी उपस्थित थे।