- Hindi News
- आयोग ने 14 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए
आयोग ने 14 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए
उधर, डोर टू डोर प्रचार
कांग्रेस ने 30 वार्डों में ही उतारे प्रत्याशी
13 में से 10 वार्डों में कांग्रेस ने दाखिल किए नामांकन
तीसरे दिन 94 उम्मीदवारों ने भरा अपना नामांकन पत्र
निगम चुनावों में वोटरों को मंच करेगा जागरूक: गोयल
नगरकाउंसिल चुनाव के लिए अकाली दल और भाजपा की आपसी सहमति से जिले की कुल 71 सीटों में अकाली दल को 48 और भाजपा को 23 सीटें मिली हैं। गत दिवस मुख्य संसदीय सचिव अकाली दल के जिलाध्यक्ष मनतार सिंह बराड़ और भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल गर्ग ने पार्टी वर्करों की एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें टिकटों की बांट को लेकर दोनों पार्टियों में सहमति की गई।
इसमें कोटकपूरा के कुल 29 वार्डों में अकाली दल को 19 भाजपा को 10 सीटें मिलीं। वीरवार को भाजपा के जिला प्रभारी चुनाव मामलों के प्रभारी डीपी चंदन ने अग्रवाल भवन में जिलाध्यक्ष जयपाल गर्ग, जिला सचिव हरबंस लाल शर्मा की उपस्थिति में कोटकपूरा, फरीदकोट जैतो शहरों की सूची जारी की। उन्होंने पार्टी समर्थकों को को बताया कि अकाली-भाजपा के बीच टिकटों की बांट पर कोई मतभेद नहीं हैं और चुनाव पूरे अनुशासन में रहकर लड़े जाएंगे। जारी सूची के अनुसार कोटकपूरा के वार्ड नंबर 4 से पूर्व पार्षद सुनीता गर्ग, वार्ड-24 से पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूषण मित्तल, वार्ड-5 से लखविंदर सिंह, वार्ड-14 से आशू कुमार गप्पा, वार्ड-15 से राजेश बांसल, वार्ड-21 से दलीप सिंह, वार्ड-23 से सुरेंद्र शर्मा, वार्ड-25 से नीरू बांसल, वार्ड-28 से स्नेह लता और वार्ड-29 से शंकर कुमार चुनाव लड़ेंगे। नगर काउंसिल जैतो की 17 सीटों में भाजपा को 5 सीटें मिली हैं, जिनमें वार्ड नंबर 7 से राजबाला परवाना, वार्ड 13 से सुमित्रा देवी, 14 से प्रदीप सिंगला, 15 से हरबंस लाल 16 दर्शना देवी चुनाव लड़ेंगे। इस तरह नगर काउंसिल फरीदकोट की कुल 25 सीटों में भाजपा को 8 सीटें मिली हैं। इसमें वार्ड नंबर 5 से राकेश कुमार, 6 से दर्शन सिंह, 17 से बौबी मोंगा, 18 से रिशु गुप्ता, 19 से विजय छाबड़ा, 21 से सुखदेव सिंह, 22 से मनजीत कौर वार्ड नंबर 23 से जतेंद्र कुमार चुनाव लडेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीन गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष हरीश मित्तल, गगन सुखीजा, महेद्र जौड़ा, जगदीश राय टिंका, सुनीता रानी भूषण मित्तल समेत समूह प्रत्याशी कार्यकर्ता उपस्थित थे। (देवा नंद)
वहीं वार्ड 42 से कांग्रेस प्रत्याशी जसकरण ग्रोवर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश ग्रोवर ने रामगंज मंडी घर घर जाकर वोट मांगे। इस दौरान रमेश ग्रोवर ने भाई की पक्की जीत का दावा किया गया।
उधर वार्ड नंबर 15 से अकाली प्रत्याशी प्रेम चंद चक्कीवाला के साथ भारी जन समूह दिखा, उनकी ओर से भारी इक्ट्ठ के साथ लोगों के घरों में जाकर वोट मांगे गए। शुक्रवार शाम 3 बजे तक चुनाव चिन्ह भी अलाट कर दिए जाएंगे।
अभी निगम चुनाव की रणभेरी पूरी तरह से बजी भी नहीं है कि उम्मीदवारों ने घरों और दुकानों पर जाकर चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है। वीरवार को वार्ड नंबर 8 से अकाली-भाजपा के उम्मीदवार चरणजीत सिंह झंडेआना ने अपने समर्थकों के साथ घर घर जाकर अपने लिए वोट मांगें।
{कोटकपूरा में शिअद 19 भाजपा 10 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
{ डीवी चंदन ने जैतो कोटकपूरा, फरीदकोट की सूची की जारी
{बोले- नहीं है कोई मतभेद, सहमति से लड़ेंगे चुनाव
भाजपा के जिला प्रभारी डीपी चंदन प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए साथ में हैं जयपाल गर्ग अन्य।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष दर्शन सिंह बराड़ का कहना है कि एेसा कुछ नहीं है। हमारे पास उम्मीदवार भी हैं और हमारी पार्टी भी एकजुट है। कांग्रेस की ओर से कैप्टन अमरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा और राजिंदर कौर भट्ठल भी यहां कंपेन करने आएंगे।
कांग्रेस की महिला कांग्रेसी नेता मालती थापर का कहना है कि कुछ तकनीकि कारणों से ही हम कुछ उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह नहीं दे सके हैं। हम प्रयास कर रहे हैं कि अपने आजाद कागज भरने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलाॅट करवा सकें।
वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल करने को समर्थकाें के साथ अाता एक प्रत्याशी
नामांकन से पहले शक्ति प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता।
बैठक को संबोधित करते हुए चमन लाल गोयल अन्य।
जिला अध्यक्ष बोले-सभी बड़े नेता आएंगे कैंपेन करने