- Hindi News
- जरा सी लापरवाही जिदंगी पर पड़ सकती है भारी
जरा सी लापरवाही जिदंगी पर पड़ सकती है भारी
ट्रैफिकनियमों का पालन करने से कीमती जिंदगी को बचाया जा सकता है। सड़कों पर वाहन चलाते हुए जरा सी हुई लापरवाही हमारी जान पर भारी पड़ सकती है। यह शब्द जिला बार एसोसिएशन के समूह वकीलों ने दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे भास्कर महाअभियान से जुड़ते हुए नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को रोककर जागरुक करते हुए एडवोकेट विजय धीर ने कहे।
धीर ने कहा कि वाहन चलाते समय गाड़ी की गति को कम रखना चाहिए। दोपहिया वाहन हेलमेट पहनकर ही चलाए। इस मौके एडवोकेट प्रदीप भारती, यज्ञदत गोयल,नीरज सूद, अमित घई, वरिंदर गर्ग, संजीव धीर, विरेन धीर आदि उपस्थित थे। (शिवा)
जिला बार क्लर्क एसो. के सदस्य दैनिक भास्कर महाअभियान से जुड़कर जिला कचहरी के बाहर दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने को प्रेरित किया। एसो. के अध्यक्ष सोनू अरोड़ा ने कहा कि नियमों की पालना करना हर का फर्ज है।
नेशनल हाईवे पर लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने हेतु जागरूक करते एडवोकेट।