ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
मोगा |कस्बा बाघापुरानामें ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना बाघापुराना के हवलदार नछत्तर सिंह ने बताया कि भजन सिंह निवासी गांव माड़ी मुस्तफा की अोर से पुलिस को दिए बयान में कहा कि बुधवार की रात को वह और उसकी मासी का लड़का लखवीर सिंह अलग अलग मोटरसाइकिलों पर गांव माड़ी मुस्तफा की ओर जा रहे थे। वह जैसे ही बाघापुराना के एफसीआई गोदाम के पास पहुंचे तो लखवीर सिंह को ट्रक चालक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी बाघापुराना के अस्पताल में मौत हो गई। इस दौरान ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो गया। (गुलाटी)