पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छे कर्मों से ही मिलती है मनुष्य देह : पाले राम

अच्छे कर्मों से ही मिलती है मनुष्य देह : पाले राम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| सिविललाइन स्थित योगीराज ब्रहृाचारी कुटिया में योगीराज की बरसी पर एक सप्ताह से चल रही श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का मंगलवार को हवन में आहुतियां डालकर कथा को विराम दिया गया। जींद से पधारे संत पाले राम ने भागवत कथा करते हुए कहा कि मनुष्य को अच्छे कर्मों से ही धरती पर मनुष्य जीवन मिलता है।

उन्होंने कहा कि जब भी इंसान बुराई के जाल में फंस जाता है और धर्म को भूल जाता है तब तब परमात्मा नामक शक्ति इस संसार पर जन्म लेकर आती है मनुष्य का मार्ग दर्शन करती है। मनुष्य तो परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ रचना है लेकिन फिर भी इंसान पता नहीं क्यो भटक रहा है। इससे पहले कुटिया में पहुंचे सेवादारों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर सर्व कल्याण का प्रार्थना की। वहीं कुटिया के सेवादार राम कुमार ने भर दे रे श्याम झोली भर दे..न बहलाओ बातों में..महिला सत्संग मंडल की मधुबाला, प्रेम लता, सरोज सविता ने जे गुरु फड़दा बांह असी रुल जाना सी.. आदि भजनों से गुरू महिमा का गुणगान किया। कुटिया के सेवादार दर्शन सिंगला राम कुमार ने भागवत कथा के समापन पर आरती करके आए हुए भक्तजनों को भंडारे का प्रशाद वितरित किया। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, समाज सेवी खुशवंत राय जोशी, पूर्व पार्षद बलवीर चंद भारी संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।(शिवा)

भागवत कथा करते पंडित पाले राम