जयकारों के साथ हुआ श्रीराम का राजतिलक
मोगा| सीतास्वयंवर कला केंद्र की ओर से रामलीला के दौरान भगवान राम का अयोध्या लौटने पर राजतिलक समारोह का आयोजन किया गया। जैसे ही भगवान राम अयोध्या नगरी में पहुंचे तो भगवान राम के जयघोष जयकारे गूंजने लगे। इस दौरान भगवान राम को राजतिलक की रस्म समाज सेवी संजीव कुमार लड्डू मनमोहन जिंदल ने संयुक्त तौर पर अदा की। सीता स्वयंवर कला केन्द्र के अध्यक्ष मास्टर सुखदेव सिंह अरोड़ा ने महर्षि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा रचित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला में पात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने रामलीला में सहयोग देने वाले दानी सज्जनों का धन्यवाद किया। इस मौके पर मास्टर हरभजन गिल, पंडित शाम लाल, बिट्टू अरोड़ा, सोनू जैसवाल, परमजीत अरोड़ा, बलविंदर अरोड़ा, राजेश चांद, महेन्द्र कोमल, महेन्द्र पाल गोरा, एम.आर.सेठी आदि उपस्थित थे।(शिवा)
रामलीला में भगवान राम को राजतिलक करते सीता स्वयंवर केन्द्र के सदस्य।