स्टेट इलनैस फंड स्कीम शुरू: सीएस
मोगा| सिविलसर्जन डॉ. रेणु मंगला ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पंजाब सरकार की ओर से स्थापित स्टेट इलनैस फंड के तहत गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों को जानलेवा बीमारियों के इलाज के लिए 1.50 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
पंजाब सरकार के सेहत एवं परिवार भलाई विभाग की पंजाब निरोगी सोसायटी की ओर से यह वित्तीय सहायता दिल के रोगों का इलाज आपरेशन, गुर्दे पेशाब की नाडिय़ों की बीमारियों, हड्डियों के रोग, कैंसर, थैलीसीमिया, पुराना मानसिक रोग, दिमागी रसौली एड्स के इलाज के लिए सीधे तौर पर सरकारी अस्पतालों, पीजीआई, सरकारी मेडिकल कालेज अन्य मंजूरशुदा संस्थाओं को दी जाती है। सिविल सर्जन ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए सिविल अस्पताल नजदीक की सरकारी सेहत संस्था से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा टोल फ्री हेल्पलाइन 104 पर भी संपर्क किया जा सकता है। (संदीप)
सिविल सर्जन डा. रेणु मंगला।