पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोजगार ट्रेंड दाई यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बेरोजगार ट्रेंड दाई यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरोजगारट्रेंड दाई यूनियन की ओर से दाइयों की रेगुलर भर्ती करने को लेकर एसडीएम सुरेंद्र कौर को मांग-पत्र सौंपा।

इस मौके पर यूनियन प्रधान सुदेश रानी, महासचिव मंजीत कौर, बलजिंदर कौर,कुलविंदर कौर, मंजीत कौर, अमरजीत कौर, विद्या रानी, कर्मजीत कौर, सुरेन्द्र कौर ने कहा कि बेरोजगार लड़कियों को रोजगार देने के लिए ट्रेंड दाई का कोर्स शुरू किया हुआ था। इस कोर्स में हजारों लड़कियों ने ट्रेंड दाई का कोर्स पास कर लिया और सेहत विभाग पंजाब से सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिए हैं।

उन्होंने कहा कि ट्रेंड दाई पहले डिलीवरी केस करके अपना रोजगार भी ठीक कर रही थीं। लेकिन जब से कौशल्या स्कीम शुरू करके आशा वर्करों की भर्ती की गई है तो ट्रेंड दाइयों का काम बिलकुल बंद हो गया। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार ट्रेंड दाइयों की रेगुलर भर्ती तुरंत करें और उन्हें रोजगार दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने जल्द उनकी मांगों की तरफ ध्यान दिया तो तीव्र संघर्ष किया जाएगा। (शिवा)

एसडीएम सुरेंद्र कौर को मांग पत्र सौंपते बेरोजगार ट्रेंड दाई यूनियन के सदस्य।