- Hindi News
- शिव सेना का रेल रोको आंदोलन स्थगित : मंगा
शिव सेना का रेल रोको आंदोलन स्थगित : मंगा
मोगा| शिवसेना बाल ठाकरे की एक विशेष बैठक सोमवार देर शाम शहीदी पार्क में जिला प्रधान मंगत राय मंगा की अगुवाई में हुई। इस दौरान जिले के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मंगत राय मंगा ने कहा कि कुछ संगठनों शिव सेना बाल ठाकरे के नेता की आेर से 24 सितंबर को रेल रोको आंदोलन करने की घोषणा की गई थी लेकिन हाई कमान के निर्देशों और पंजाब प्रधान योगराज शर्मा सीनियर नेता संजीव शर्मा की हिदायतों अनुसार रेल रोको आंदोलन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर उप प्रधान नरेन्द्र सिंह सोढ़ी,अशोक कुमार,चरणजीत सिंह सिंघा वाला,परमजीत जीत पम्मी,राम जी,वार्ड नंबर 23 के प्रधान जगसीर सिंह सीरा,अरूण कुमार,जसविंदर पाल सिंह के अलावा अन्य सदस्य हाजिर थे। (संदीप)