एसडी कॉलेज में पेपर रीडिंग मुकाबले कराए
मोगा| एसडीकॉलेज फार वूमेन में इंग्लिश लिटरेरी सोसायटी की ओर से पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन उप प्रिंसीपल दर्शना सिंगला की अगुवाई में किया गया। यह प्रतियोगिता पश्चिमी विचारक टीएस एलियट डीएच लारेंस को विशेष रूप से स्मरण करते हुए करवाया गया। इस प्रतियोगिता के चीफ गेस्ट कालेज प्रिंसीपल डा. नीना गर्ग थे। मधु ने कविता क्या है एवं शर्मा ने डीएच लारेंस के बारे में विचार प्रकट किए। रजनी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के विचारों का निरीक्षण करते प्रिंसीपल डा. नीना गर्ग एवं उप प्रिंसीपल दर्शना सिंगला ने किया। प्रतियोगिता में मिस ऋचा, मिस शनू, मिस अमनप्रीत, सुखपाल, शिवाली, रूही, सुखप्रीत, ज्योति, अनु, महक, सोनिया, मनीष ने प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान हासिल करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। (शिवा)