पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टाफ नर्स से किया अभद्र व्यवहार

स्टाफ नर्स से किया अभद्र व्यवहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारकी अर्द्ध रात्रि अस्पताल में दाखिल प|ी को देखने पहुंचे पति ने यहां के ट्रोमा वार्ड और सर्जिकल वार्ड में तैनात स्टाफ नर्सों से अभद्र व्यवहार किया। इस बारे में स्टाफ नर्सों की ओर से तुरंत ड्यूटी पर तैनात क्लास फोर की सहायता से सिक्योरिटी गार्ड को सूचित किया तो उनके पहुंचने से पहले ही वह व्यक्ति वहां से खिसक गया। मंगलवार सुबह स्टाफ की ओर से इस बारे में एसएमओ को बताया गया और घटना की सूचना थाना सिटी साउथ पुलिस को दे दी गई है। जानकारी अनुसार सोमवार को कच्चा दोसांझ रोड निवासी कर्मजीत कौर ने सिविल अस्पताल में पहुंच अपने पति अमनजोत पर उससे मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया था। उसे एमएलआर काटने के बाद अस्पताल में दाखिल कर लिया गया था। लेकिन महिला सिविल अस्पताल से चली गई थीं।

उसे ढूंढने रात करीब ढ़ाई बजे नशे की हालत में पहुंचे उसके पति ने अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स कुलविंदर कौर सर्जिकल वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स पूनम के साथ अभद्र व्यवहार गाली-गलौच किया। इस बारे में इन वार्डों में दाखिल मरीजों ने भी सुबह अस्पताल प्रबंधन को बताया। इस पर एसएमओ डा. अरविंदरपाल सिंह गिल ने इसकी शिकायत लिखित रूप में थाना सिटी साउथ पुलिस को भेज दी है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी अस्पताल में बधनीकलां से लड़ाई झगड़े में दाखिल मरीज के परिजनों ने खुद को भाजपा के सीनियर नेता के रिश्तेदार होने का दावा कर ओर दबाव डाल रात्रि को वार्ड में तैनात स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया था। (संदीप)