जागरण के निमंत्रण कार्ड जारी
मोगा| बस्तीलाल सिंह बहोना रोड पर 27 सितंबर को जय मां शिव क्लब की ओर से करवाए जा रहे 5वें विशाल भगवती जागरण के निमंत्रण कार्ड सोमवार सायं समाज सेवी हनी सूद बिदंर सिंह ठेकेदार की आेर से जारी किए गए। क्लब के प्रधान जोनी उप प्रधान जीता ने बताया कि हर साल की तरह क्लब की ओर से 27 जुलाई को मां भगवती का वार्षिक जागरण करवाया जा रहा है। जागरण में मुख्य मेहमान के तौर पर पूर्व डीजीपी परमदीप सिंह गिल सीनियर अकाली नेता दविंदर सिंह रणिया विशेष तौर पर पहुंच रहे है। जागरण में बलकार कादर अन्य कलाकारों द्वारा मां भगवती का गुणगान किया जाएगा। इस अवसर पर गुरजीत सिंह, चंद सिंह, जीता सिंह, रवि कुमार, टोनी, निंदू, गुगु, सोनू, अर्श के अलावा अन्य सदस्य हाजिर थे।(संदीप)