चेकअप कैंप में 100 लोगों की जांच
मोगा|स्वामी वेदांतानंद मेमोरियल इंटरनेशनल ट्रस्ट की ओर से वेदांत नगर स्थित वेदांत हेल्थ केयर में मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ अनु खोसला प|ी अविनाश खोसला दिल्ली ने स्वामी वेदांता नंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की। इस दौरान डाॅ. प्रेम कुमार गुप्ता ने 100 के करीब लोगों का जनरल चेकअप करके उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। कैंप में आए लोगों को वेदांत परिवार की ओर से निशुल्क दवाइयां दी गई। इस मौके पर स्वामी वेदांता नंद मेमोरियल इंटरनेशनल ट्रस्ट की सेवादार मीरा सूद प्रो. वीके सूद ने बताया कि वेदांत परिवार का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना, विभिन्न गोशालाओं में गायों के उपचार के लिए हरा चारा दवाइयां देना, सिविल अस्पताल में मरीजों को दूध, फल वितरित करना जैसे समाज सेवी कार्य जारी हैं। कैंप के अंत में अनु खोसला को वेदांत परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वेदांत परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित थे।(शिवा)