- Hindi News
- किसानों के लिए 107 खरीद केंद्र स्थापित : कृषि मंत्री
किसानों के लिए 107 खरीद केंद्र स्थापित : कृषि मंत्री
कृषिमंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने धान के खरीद से संबंधित विभागों के अधिकारियों, विभिन्न खरीद एजेंसियों ट्रक यूनियन के नुमाइंदों से धान की खरीद के बारे में समूचे प्रबंधों का जायजा लेने के लिए बैठक की। इस अवसर पर डीसी परमिंदर सिंह गिल, एडीसी अरविंदर पाल सिंह संधू और जिला खुराक सप्लाई कंट्रोलर रजनीश कुमारी भी उपस्थित थे। कृषि मंत्री से संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि धान के सीजन के दौरान किसानों को मंडियों में किसी तरह की कोई मुश्किल आने दी जाए। कृषि मंत्री के पूछने पर रजनीश कुमारी ने बताया कि मंडियों में जरूरत अनुसार बारदाना उपलब्ध है। मंत्री ने जिला खुराक सप्लाई कंट्रोलर को धान की लिफ्टिंग संबंधी जरूरी टैंडर भी मुकम्मल कर लेने के लिए कहा। उन्होंने जिला ट्रांसपोर्ट अफसर अमरेश्वर सिंह को हिदायत दी कि वह धान के प्रबंधों संबंधी ट्रक यूनियनों के नुमाइंदों से संपर्क रखें। उन्होंने बताया कि जिले में किसानों की सुविधा के लिए 107 खरीद केंद्र बनाए गए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धान की खरीद संबंधी किसी भी तरह की समस्या पेश आने पर वह उनके ध्यान में लाएं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह कंबाइनों से गिला धान कटवाए। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर जतिंदरपाल सिंह, एसडीएम सुरिंदर कौर, एसडीएम ज्योति बाला मट्टू, एसडीएम निधि मल्होत्रा, एसडीएम हरदीप सिंह विभिन्न खरीद एजेंसियों, विभागों के अधिकारी ट्रक यूनियन के नुमाइंदे उपस्थित थे।