पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लॉक कर्मचारियों को यू डाइस संबंधी ट्रेनिंग दी

ब्लॉक कर्मचारियों को यू डाइस संबंधी ट्रेनिंग दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वशिक्षाअभियान के तहत साल 2015 2016 के तहत तैयार होने वाले वार्षिक प्लान के लिए जरूरी सूचना यू डाइस प्रोफार्मे में प्राप्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के सर्वशिक्षा अभियान और मिड डे मील के अधीन पड़ते ब्लॉक कर्मचारियों से यू डाइस के प्रोफार्मे स्कूलों में जाकर भरवाए जाएंगे। यह जानकारी डीईओ बलविंदर सिंह संधू ने दी।

इस अवसर पर जिला एमआईएस कोआर्डिनेटर जैवल जैन की ओर से समूह ब्लॉक मुखियाओं को यू डाइस प्रोफार्मे को भरवाने की ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने बताया कि यह प्रोफार्मा 1 से लेकर 15 अक्टूबर तक जिले के समूह स्कूलों में पहुंचाएं जाएंगे। इन प्रोफार्मों को भरने की ऑनलाइन ट्रेनिंग स्कूल मुखियाओं को संबंधित ब्लॉक के कर्मचारियों की ओर से मुहैया करवाई जाएगी। 16 से लेकर 25 अक्टूबर तक स्कूलों के मुकम्मल रूप से भरे गए प्रोफार्मे इकट्ठे किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यह प्रोफार्मा सरकारी, गैर सरकारी स्कूल की ओर से भरा जाना लाजमी है। किसी भी स्कूल को यू डाइस प्रोफार्मा प्राप्त होने की सूरत में वह अपने संबंधित ब्लाक प्राइमरी अफसर या दफ्तर सर्वशिक्षा अभियान से संपर्क कर सकता है। इस अवसर पर डीआरपीएसएसए मनजीत सिंह, एसडीई मनदीप सिंह, जिला लेखाकार अमनदीप कौरव अन्य ब्लाक एमआईएस कोआर्डिनेटर उपस्थित थे।

सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत ब्लाक कर्मचारियों को यू डाइस संबंधी ट्रेनिंग देते जैवल जैन।