- Hindi News
- स्टूडेंट्स को क्रिमिनल प्रोसीजर कोड के बारे में बताया
स्टूडेंट्स को क्रिमिनल प्रोसीजर कोड के बारे में बताया
मोगा| जिलासेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी जीएस बख्शी सिविल जज सीनियर डिविजन कम सेक्रेटरी जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी नीतिका वर्मा की अगुवाई में देव समाज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एडवोकेट राजेश शर्मा मथुरा दास एंग्लो संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एडवोकेट अजय गुलाटी ने स्टूडेंट्स को क्रिमिनल प्रोसीजर कोड के बारे में जानकारी दी। उन्होंनें बताया कि गलती, भूल या कोई ऐसा काम जिसकी कानून के अनुसार सजा हो, उसको अपराध कहते है। अपराध के बाद पहला काम पुलिस को सूचित करना होता है। उन्होंने बताया कि एफआईआर पीड़ित व्यक्ति, उसके किसी संबंधी या अन्य व्यक्ति की ओर से दर्ज करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि झूठा मामला दर्ज करवाने वाले के खिलाफ भी आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने स्टूडेंट्स को अपराध अपराधियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके प्रिंसिपल अनुराग, हरप्रीत सिंह, डीपी रमन कुमार, पीएलवी मोहित कुमार, बाबा फरीद लॉ कॉलेज के सदस्य भी उपस्थित थे।