पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंखों का मुफ्त जांच कैंप 7 को

आंखों का मुफ्त जांच कैंप 7 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| सरबतका भला चेरिटेबल ट्रस्ट की बैठक चेयरमैन गुरबचन सिंह गगड़ा की अध्यक्षता में सरबत का भला ट्रस्ट में हुई। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बताया कि ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एसपी सिंह ओबराय की ओर से जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त कम्प्यूटर शिक्षा और सिलाई ट्रेनिंग देने के लिए जिले में 3 कम्प्यूटर सेंटर सिलाई सिखलाई केंद्र बधनीकलां, मोगा कोटइसे खां में 7 अक्टूबर से शुरू किए जा रहे हैं। इसका शुभारंभ एसपी सिंह ओबराय करेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से 7 अक्टूबर को 25वां आंखों का मुफ्त चेकअप कैंप गुरुद्वारा कलगीधर मसीता रोड कोटइसे खां में लगाया जाएगा। इस साल 100 विधवा महिलाओं को 750 रुपए प्रति माह पेंशन लगाई जाएगी और 25 स्टूडेंट्स की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस अवसर पर सचिव दविंदरजीत सिंह कैशियर महिंद्रपाल लूंबा ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाना है। इस अवसर पर गुरबचन सिंह गगड़ा की अध्यक्षता में इस संबंधी प्रस्ताव पास करके ट्रस्ट के सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकल चंद, रणजीत सिंह, इकबाल सिंह, कुलवंत सिंह, हरभिंदर सिंह, रेशम सिंह, बेअंत कौर, करमजीत कौर, जगतार सिंह, जगजीत सिंह, दर्शन सिंह आदि उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य।