पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुलहिंद किसान सभा की भूख हड़ताल जारी

कुलहिंद किसान सभा की भूख हड़ताल जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुलहिंदकिसान सभा की ओर से मांगों को लेकर जिला प्रधान सूरत सिंह की प्रधानगी में दूसरे दिन भी जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स के सामने भूख हड़ताल करके केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर कुलहिंद किसान सभा के प्रदेश उपप्रधान ज्ञानी गुरदेव सिंह, प्रदट सिंह, परमजीत कौर, ब्लाक प्रधान जगसीर सिंह, बिक्कर सिंह, निरंजन सिंह, ज्ञान सिंह, महेन्द्र सिंह, मेजर सिंह, हरनेक सिंह, जोरा सिंह ने कहा कि मोदी सरकार को आए अभी एक साल भी नहीं हुआ कि किसानों विरोधी फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 1992-93 के कुल बजट का 40-35 प्रतिशत खेती बजट के लिए रिजर्व रखा जाता था, जो कम करके 5-6 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा के लिए 3 हजार रुपए प्रति महीना देने से भी सरकार इंकार कर रही है। उन्होंने कहा कि सर्द ऋतु के पार्लियामेंट इजलास में दिल्ली में विशाल मार्च करके आंदोलन को तेज किया जाएगा।

सूरत सिंह, प्रदट सिंह ने कहा कि महंगाई पर कंट्रोल किया जाए, रेत, बजरी नशों की हो रही ब्लैक पर नकेल डाला जाए, बेरोजगारी भत्ता दिया जाए, पंजाब सरकार डीजल पर लगा वैट खत्म करें, किसानों की सभी फसलों को मंडीकरण के लिए ठोस प्रयास किए जाए, पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को अपने खेतों में काम करने के बदले में सौ दिन का मुआवजा देने की प्रणाली लागू की जाए। (शिवा)

मंगलवार को जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कुलहिंद किसान सभा के सदस्य।