पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डायरिया के 38 संदिग्ध मरीजों को दी दवाइयां

डायरिया के 38 संदिग्ध मरीजों को दी दवाइयां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गत18 सितंबर से शहर में डायरिया के संदिग्ध मरीजों की संख्या 47 हो गई है। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और एक महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया जा चुका है।

बस्ती मोहन सिंह से सोमवार दोपहर से लेकर मंगलवार तक 5 संदिग्धों करमजीत कौर (22), मनजीत कौर (37), रंजू कुमारी (28), हरजीत कौर (42), साहिब सिंह (23), निगाहा रोड़ से कांता रानी (50), मोहल्ला सोढियां वाला से एकम (50) दोसांझ रोड़ से (5 माह) को अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

सेहत विभाग की ओर से मंगलवार को बस्ती मोहन सिंह में चल रही अस्थाई डिस्पेंसरी में डाक्टर सुखप्रीत सिंह बराड़ स्टाफ नर्स सारिका ने 38 संदिग्ध मरीजों का चेकअप करके उन्हें दवाइयां दे घर भेज दिया। वहीं सोमवार दोपहर से लेकर मंगलवार दोपहर तक 8 संदिग्धों को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। इसमें 5 महिलाएं शामिल है। सेहत विभाग ने हालात पर पूरी नियंत्रित होने की बात कहीं है। वहीं नगर निगम की ओर से संवेदनशील घोषित किए गए वार्ड नं 27 की बस्ती मोहन सिंह में साफ सफाई के मामले में पूरी सतर्कता दिखाई जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को क्षेत्र का निरीक्षण कर जल्द ही जहां पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध करवाने की बात कही थी। फिलहाल प्रशासन की ओर से लोगों को नगर निगम की ओर से सप्लाई किया गया पानी पीने की हिदायत दी गई है। (संदीप)

हालात है नियंत्रित

^हालातपूरे नियंत्रित है। सेहत विभाग की ओर से संदिग्ध मरीजों को दवाइयां देने के साथ साथ उनको इस संबंधी जागरूक भी करवाया जा रहा है। नगर निगम को अन्य क्षेत्रों में भी एहतियात के तौर पर साफ सफाई की व्यस्था पर निगरानी रखने की अपील की गई है। डाॅ.रेण मंगला, सिविलसर्जन