स्कूलों में चलेगी सोहणा स्कूल मुहिम
गांधीजयंती को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत शिक्षा विभाग की ओर से केंद्र सरकार के आदेशों को समूह सरकारी स्कूलों में सोहणा स्कूल मुहिम 26 सितंबर से 31 अक्टूबर तक शुरू करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखित रूप में भेज दिए गए है। इसी के तहत इस दौरान जिले के सभी सरकारी प्राइमरी स्कूलों, अपर प्राइमरी स्कूलों और सीनियर सेकंडरी स्कूलों में यह अभियान शुरू होगा।
सभी स्कूल मुखियाओं को भेज दिए हैं पत्र
^उच्चअधिकारियों की ओर से गांधी जयंती को देखते हुए 26 सितंबर से 31 अक्टूबर तक सोहना स्कूल मुहिम शुरू करने के बारे में जिले के 238 अपर प्राइमरी और 300 से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों के मुखियाओं को लिखित-पत्र जारी कर दिए गए है। इस मुहिम में स्कूल मुखी, स्कूल प्रबंधक कमेटी, ग्राम पंचायत समाज सेवी संस्थाओं का सहयोग ले सकते है, ताकि इस मुहिम को सफल बनाया जा सके। डाॅ.बलदेव सिंह, जिलाशिक्षा अधिकारी
स्वच्छ भारत मुहिम
स्कूलों में प्रात: होने वाली प्रार्थना सभा में शिक्षकों की ओर से छात्रों को जीवन में साफ सफाई की महत्ता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नसीहतों के बारे बताया जाएगा।
स्कूल की कक्षाओं, लैब और लाइब्रेरियों के साथ-साथ इनकी छतों की साफ-सफाई करवाई जाएगी
स्कूल में बने पखानों की साफ-सफाई करने की विशेष मुहिम चलाई जाए
बच्चों को मिड डे मिल तैयार करने वाली रसोई की साफ सफाई अच्छी सेहत के लिए इसके लाभ बताए जाएंगे
स्कूलों में बने खेल के मैदानों की साफ सफाई की जाएगी
स्कूलों में बने बगीचों की सजावट स्कूल की इमारतों में रंग-रोगन करवाया जाएगा
साफ सफाई की अहमियत संबंधी छात्रों में लेख मुकाबले, बहस मुकाबले, पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए जाएंगे
बच्चों को शारीरिक साफ सफाई संबंधी जागरूक किया जाएगा
इस मुहिम की यह होंगी विशेषताएं