रेत के ट्रक समेत चालक काबू
मोगा | पुलिसने अवैध ढंग से चोरी से भरकर लाई रेत के ट्रक को कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। थाना फतेहगढ़ पजंतूर के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव चोटियां नाथा में गश्त के दौरान अवैध ढंग से चोरी भरकर लाई गई रेत से भरे ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक बलजीत सिंह निवासी संगरूर को काबू किया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। (गुलाटी)