मजदूर ने निगली जहरीली वस्तु
मोगा | गांवरेड़वा निवासी मजदूर ने संदिग्ध हालत में जहरीली वस्तु निगल ली, जिसे उसके साथी ने 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। जानकारी अनुसार संजय निवासी गांव रेड़वा ने मंगलवार को संदिग्ध हालत में जहरीली वस्तु निगल ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे उसके साथी बंधू की ओर से सिविल अस्पताल लाया गया। (संदीप)