- Hindi News
- निगम चुनाव से पहले जमीन तैयार करने में लगे जैन
निगम चुनाव से पहले जमीन तैयार करने में लगे जैन
विधायकजोगिंदरपाल जैन ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से छिनी गई अकाली जमीन को दोबारा बचाने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल से बैठक कर शहर की कुछ प्रमुख मांगों के बारे में बताया।
विधायक के अनुसार इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मोगा के सर्वपक्षीय विकास के लिए उनकी ओर से बनाई गई योजनाओं पर जल्द अमल करने का आश्वासन दिलाया है।
शहरके आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में डलेगा सीवरेज: शहरके बाबा जीवन सिंह नगर, गुरु अर्जुन देव नगर, परवाना नगर, बाबा नंद सिंह नगर, संतनगर, संत गुलाब सिंह नगर, मनचंदा कॉॅलोनी, प्रीत नगर, देव नगर, हरदेव नगर, न्यू गुलाबी बाग, कच्चा दोसांज रोड, भाई जैता जी नगर, हरगोबिंद नगर आदि में जल्द ही सीवरेज डालने का काम शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम अपने बजट में से 1 करोड़ और सरकार 5 करोड़ रुपए जारी कर रही है। विधायक के अनुसार यह काम आने वाले दिनों में शुरू हो जाएगा।
सोमवारको लग सकते हैं शहर में आरओ लगाने के टेंडर : प्रदेशके मुख्यमंत्री की ओर से लोगों से किए वादे के अनुसार शहर में जल्द ही आरओ लगने की उम्मीद जगी है।
नगर निगम चुनाव से पहले 18 जगहों पर आरओ लगा दिए जाएंगे। शहर में गंदे पानी से लोगों के बीमार होने की घटनाएं सामने आती रही हैं जिसमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।
6775 उपभोक्ताओं के हाऊस टैक्स पर नहीं लगेगा ब्याज
उल्लेखनीयहै कि नगर निगम ने शहर के 6775 लोगों से 6.65 करोड़ रुपए हाउस टैक्स के तौर पर लेने हैं। यह पैसा पिछले कई सालों से बकाया है और इसमें ब्याज भी है। मकान मालिक चाहते हैं कि उनके हाउस टैक्स पर ब्याज समाप्त किया जाए और बाकी पैसे भरने के लिए उन्हें मोहलत दी जाए। विधायक इसके लिए भी हाउस टैक्स वालों को मोहलत दिलाकर पैसे वापस लेना चाहते हैं ताकि शहर का विकास भी हो और लोगों पर भी बोझ नहीं डाले।
सीएम परकाश सिंह बादल से मिलते विधायक जैन।
माफ होगा 6775 लोगों के हाउस टैक्स पर से ब्याज
शहर के मोहल्लों में पड़ेगा 6 करोड़ की लागत से सीवरेज
बाजार में बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग और काम्पलेक्स