पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल प्रेक्टिशनर्स के लिए लड़ते रहेंगे: डा. दर्शन

मेडिकल प्रेक्टिशनर्स के लिए लड़ते रहेंगे: डा. दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकलप्रेक्टिशनर एसोसिएशन की बैठक डा. गुरप्रीत कौर के निवास स्थान पर प्रधान डा. स्वर्ण सिंह डा. देवी दयाल की प्रधानगी में हुई, जिसमें जिला चेयरमैन डा. बलदेव सिंह एडवाइजर डा. भगवंत सिंह विशेष रूप में उपस्थित हुए।

इस मौके डा. भगवंत सिंह डा. दर्शन लाल ने कहा कि जब तक पंजाब सरकार उन्हें प्रेक्टिस करने के अधिकार नहीं देती और काले कानूनों को वापस नहीं लेती वे अपने हको के लिए लड़ते रहेंगे। डा. चरणजीत सिंह, डा. कुलविंदर कौर ने सरकार से मेडिकल प्रेक्टिशनर्स की मांगों पर ध्यान देने की बात कही। बैठक में डा. चंदन सिंगला ने प्रेक्टिशनर्स को बच्चों की बीमारियों टीकाकरण बारे जानकारी दी। इस मौके डा. गुरप्रीत कौर चरणजीत सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. बलजीत सिंह, बलविंदरसिंह, जगजीत सिंह, बलविंदर कौर, रंजीत कौर, मनप्रीत कौर, केके दास, जगसीर सिंह, रंजीत सिंह, भूपेंद्र सोढ़ी, चमकौर, गुरप्रीत, सिकंदर, राकेश, सुरेश कुमार आदि सदस्य हाजिर थे।(शिवा)

डा. चरणजीत सिंह को सम्मानित करते मेडिकल प्रेक्टिशनर एसो. के सदस्य।