पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक भर्ती टेस्टों की मैग्जीन रिलीज

बैंक भर्ती टेस्टों की मैग्जीन रिलीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| स्थानीयअमृतसर रोड पर लाला लाजपत राय मार्केट स्थित आईबीटी इंस्टीट्यूट में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब वेयर हाउसिंग के चेयरमैन मोगा के विधायक जोगिंदर पाल जैन विशेष रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने सरकारी बैंकों की भर्ती टेस्टों संबंधी कंपीटिशन टाइम मैग्जीन रिलीज की। इस मौके विधायक जैन ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अब भी काफी भर्तियां खोली गई है। इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर गगन बांसल ने बताया कि अाईबीटी संस्था पूरे हिंदुस्तान की नंबर एक संस्था बन गई है जो सरकारी बैंकों अन्य संस्थानों में होने वाली भर्ती संबंधी टेस्ट की तैयारी करवाती है। बांसल ने बताया कि संस्था की रिसर्च टीम ने एक मैग्जीन कंपीटिशन टाइम तैयार की है। इस मौके पर यूथ नेता अक्षित जैन, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास बांसल का धन्यवाद किया।